छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लिया जीवन में तंबाकू नहीं सेवन करने की शपथ

DNB Bharat Desk

कानून की अनदेखी से प्रेरणा लेकर स्कूली बच्चों और शिक्षकों द्वारा अपने विद्यालयों में चेतना सत्र के दौरान तंबाकू नहीं सेवन करने का संकल्प लिया जा रहा है । अभियान के तहत शनिवार को प्रखंड के मेघौल पंचायत स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय मेघौल कन्या में चेतना सत्र के दौरान स्कूली बच्चों एवं शिक्षकों ने शपथ लिया कि हम अभी से संकल्प लेते हैं कि जीवन प्रयंत कभी भी तंबाकू ,पान ,गुटखा का सेवन नहीं करेंगे और दूसरे लोगों को भी इन चीजों का सेवन नहीं करने के लिए प्रेरित करेंगे।

- Sponsored Ads-

इस अवसर पर विद्यालय के वरिय शिक्षक अवनीश कुमार वर्मा द्वारा स्कूली बच्चों को तंबाकू के सेवन से होने वाले दुष्प्रभावों के बारे में जानकारी दिया गया। तथा स्वयं एवं अपने परिजनों को भी तंबाकू, गुटका का सेवन करता है उनसे ऐसा नहीं करने के लिए आग्रह करने को कहा गया । श्री वर्मा ने बताया कि पिछले दिन गांव के ही एक शरारती युवक द्वारा नशा पीकर विद्यालय प्रांगण में हो हंगामा किया गया।  महिला शिक्षकों के साथ अभद्रता की गई ।अक्सर इस तरह की वारदात इस विद्यालय में शराबियों के द्वारा किया जाता है ।

छात्र-छात्राओं व शिक्षकों ने लिया जीवन में तंबाकू नहीं सेवन करने की शपथ 2 लेकिन स्थानीय प्रशासन और गांव के प्रबुद्ध जन द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा हैं जो चिंता का विषय है । उन्होंने बताया कि एक से वर्ग आठ तक  का यह विद्यालय मात्र दो कमरों में संचालित होता है। यह विद्यालयभूमिहीन है। इस अवसर पर उन्होंने ग्रामीणों से विद्यालय के लिए जमीन की व्यवस्था करने का आग्रह किया। शपथ ग्रहण के मौके पर विद्यालय की प्रभारी प्रधानाध्यापिका इंद्राणी कुमारी, शिक्षक अंकित मिश्रा मिंटू कुमारी, पूनम कुमारी ,संगीता कुमारी, चुलबुल कुमारी मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article