डीएनबी भारत डेस्क
बेगूसराय में एक बार फिर कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें एक युवक खुलेआम हथियार लहराते हुए फायरिंग करता नजर आ रहा है। हैरानी की बात ये है कि युवक पहले हथियार की पूजा करता है और फिर सरेआम गोली चलाता है।

वायरल वीडियो बछवारा थाना क्षेत्र के बछवाड़ा प्रखंड के चमथा दो इलाके का बताया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक युवक हाथ में हथियार लेकर पहले उसकी पूजा करता है और फिर बाहर आकर फायरिंग करता है।
फायरिंग के बाद युवक हथियार को आराम से अपनी कमर में रख लेता है।इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो किसी ने बनाकर सोशल मीडिया पर डाल दिया, जो अब तेजी से वायरल हो रहा है। खुलेआम फायरिंग, पुलिस का नहीं खौफ वीडियो सामने आने के बाद पुलिस हरकत में आई है और मामले की जांच में जुट गई है।
हालांकि अभी तक युवक की पहचान और गिरफ्तारी को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि आखिर कब तक इस तरह से खुलेआम हथियारों का प्रदर्शन होता रहेगा और पुलिस का खौफ अपराधियों में कब होगा।
डीएनबी भारत डेस्क