केंद्र सरकार की योजनाओं को लोगों तक पहुंचाने के लिए कार्यक्रम आयोजित, भाजपा नेता ने कहा…

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को लेकर एक कार्यक्रम चंडी प्रखंड के तुलसीगढ़ पंचायत के हाई स्कूल और महकार पंचायत भवन के प्रांगण में आयोजन की गई। कार्यक्रम में बीजेपी के कई नेताओं ने शिरकत की। पंचायत प्रतिनिधि मणिकांत उर्फ मनीष ने बताया कि संकल्प यात्रा को लेकर मोदी सरकार के द्वारा चलाए जा रहे योजनाओं का पंचायत में स्टॉल लगाकर ग्रामीणों को तरह-तरह के लाभ दिया गया।

- Sponsored Ads-

बीजेपी के क्षेत्रीय प्रभारी संतोष पाठक ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा एक सरकारी पहल है जो आयुष्मान भारत, उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा, पीएम स्वनिधि जैसी प्रमुख केंद्रीय योजनाओं के बारे में जागरूकता बढ़ाने और उनके कार्यान्वयन पर नजर रखने के लिए पूरे देश में चलाई जा रही है। विकसित भारत संकल्प यात्रा के जरिये भारत की सभी ग्राम पंचायत, नगर पंचायत और शहरी स्थानीय निकायों को कवर किया जाना है।

नालंदा से ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article