बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण

DNB BHARAT DESK

जिला पदाधिकारी बेगूसराय तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम मे माननीय विधायक मटिहानी,    राजकुमार  सिंह , उपविकास आयुक्त बेगूसराय, अनुमंडल पदाधिकारी बेगूसराय सदर, डीसीएलआर बेगूसराय सदर, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा, प्रखंड विकास पदाधिकारी बेगूसराय सदर, कार्यक्रम पदाधिकारी  मनरेगा बेगूसराय सदर, जिला समन्वयक, एल0एस0बी0ए0 सहित अन्य जिला  एवं  प्रखंड  स्तरीय पदाधिकारी एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

- Sponsored Ads-

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण 2सर्वप्रथम जिला पदाधिकारी द्वारा जिला निबंधन सह परामर्श केन्द्र (डीआरसीसी) द्वारा संचालित योजनाओं का निरीक्षण किया गया। साथ ही परिसर में जीविका भवन  निर्माण हेतु स्थल का निरीक्षण किया एवं संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक  निर्देश दिया गया

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण 3जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज बनद्वार के वार्ड नंबर 15 में नवनिर्मित हाई स्कूल एवं बंद पड़े पशु अस्पताल का निरीक्षण किया गया एवं विद्यालय निर्माण में बचे आंशिक कार्य को पूर्ण करते हुए संबंधित विभाग को हस्तांतरित करने का निर्देश दिया गया। साथ ही बंद पड़े पशु अस्पताल के बारे में संबंधित पदाधिकारी से समीक्षा की गई एवं आवश्यक कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण 4जिलाधिकारी द्वारा खातोपुर बनद्वार सड़क को जल्द ठीक कराने हेतु ग्रामीण कार्य विभाग के कार्यपालक अभियंता को निदेशित किया गया। तथा सड़क के दोनों तरफ फ्लैंक बनाने हेतु कहा गया।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण 5इसके बाद जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज सांख में मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे खेल मैदान का निरीक्षण किया तथा कार्यक्रम पदाधिकारी, मनरेगा को जल्द पूर्ण करने हेतु कहा गया। साथ ही खेल मैदान में स्थापित बिजली के पोल को मैदान से हटाकर किराने में  करने का निर्देश बिजली विभाग को दिया गया।

बेगूसराय जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला ने बेगूसराय सदर प्रखंड अंतर्गत पंचायतों मे विभिन्न योजनाओं का किया स्थल निरीक्षण 6जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज सूजा में पंचायत सरकार भवन, आर0टी0पी0एस काउंटर का जाँच किया गया तथा आवास योजना अंतर्गत चल रहे सर्वे की जानकारी आवास सहायक से ली गई एवं रोजगान सेवक मनरेगा से संबंधित योजनाओं के प्रगति के संबंध में जानकारी ली गई। साथ ही  सूजा पंचायत अंतर्गत वार्ड नंबर 18 में निर्माणाधीन WPU, खेल मैदानं एवं सड़कों का भी निरीक्षण किया गया।

जिला पदाधिकारी द्वारा ग्राम पंचायत राज धबौली के वार्ड नंबर एक में बन रहे सड़क का निरीक्षण किया गया एवं मनरेगा द्वारा बनाये जा रहे मनरेगा पार्क का भी निरीक्षण किया गया जिसे कार्यक्रम पदाधिकारी मनरेगा को जल्द पूर्ण करने एवं सुंदर पार्क बनाने हेतु निदेशित किया गया। जिला पदाधिकारी  महोदय द्वारा मुख्यमंत्री खेल विकास योजना अंतर्गत निर्माणाधीन प्रखंड स्तरीय स्टेडियम का निरीक्षण किया गया  ,यह मध्य विद्यालय बहदरपुर के मैदान में भवन निर्माण निगम विभाग के द्वारा कराया जा रहा है

Share This Article