नालंदा: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम लाइव में कट्टा लहराना पड़ा महंगा

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नालंदा जिले के छबिलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम धन्नू बिगहा में एक वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक व्यक्ति को अवैध देशी कट्टे के साथ मंटू कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस को सरकारी मोबाइल पर एक वीडियो प्राप्त हुआ था, जिसमें पाँच व्यक्ति एक देशी कट्टा लहराते हुए दिखाई दे रहे थे।

नालंदा: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम लाइव में कट्टा लहराना पड़ा महंगा 2पुलिस अधीक्षक नालंदा के निर्देशानुसार अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, राजगीर के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। गिरफ्तार मंटू कुमार की निशानदेही पर उसके कमरे में पलंग के नीचे छिपाकर रखा गया एक देशी कट्टा बरामद किया गया।

नालंदा: अवैध हथियार के साथ एक युवक गिरफ्तार, इंस्टाग्राम लाइव में कट्टा लहराना पड़ा महंगा 3पूछताछ के दौरान उसने स्वीकार किया कि वह और उसके साथी लोगों में डर फैलाने के उद्देश्य से इंस्टाग्राम पर लाइव आकर इस वीडियो को बना रहे थे।इस संबंध में छबिलापुर थाना में आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। वहीं, अन्य चार फरार अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article