भ्रष्टाचार के आरोप पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई,सूचना मिलते ही दो घंटे के भीतर टीटीई निलंबित

DNB Bharat Desk

समस्तीपुर: पूर्व मध्य रेल के समस्तीपुर मंडल में पारदर्शिता एवं जवाबदेही की नीति के तहत भ्रष्टाचार से संबंधित आरोप प्राप्त होते ही संबंधित टीटीई के विरुद्ध त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की गई है। 

- Sponsored Ads-

मंडल प्रशासन को सूचना प्राप्त होने के तुरंत बाद मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित टीटीई को दो घंटे के भीतर ही निलंबित कर दिया गया। साथ ही प्रकरण की विस्तृत जांच भी प्रारंभ कर दी गई है। मंडल प्रशासन रेल सेवाओं में किसी भी प्रकार की अनियमितता, भ्रष्टाचार अथवा कदाचार के मामलों में  Zero Tolerance की नीति अपनाई जा रही है तथा ऐसे मामलों में त्वरित और कठोर कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

 भ्रष्टाचार के आरोप पर रेलवे की त्वरित कार्रवाई,सूचना मिलते ही दो घंटे के भीतर टीटीई निलंबित 2रेल प्रशासन यात्रियों एवं आमजन से अपील करता है कि यदि उन्हें किसी भी प्रकार की अनियमितता अथवा शिकायत की जानकारी हो तो वे संबंधित अधिकारियों को तत्काल सूचित करें, ताकि समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

Share This Article