रहूई थाना क्षेत्र की घटना
डीएनबी भारत डेस्क
रहूई थाना क्षेत्र इलाके मे पिछले दस दिनों के अंदर बच्चा चोरी के अफवाह में तीन पुरुष और एक महिला के साथ मारपीट की गई है. सोमवार को भी रघुनाथपुर गांव में मानसिक रूप से विकसित महिला के साथ ग्रामीणों ने बच्चा चोरी के शक में मारपीट और गाली गलौज की.

बताया जाता है कि महिला मानसिक रूप से विक्षिप्त हैं और वह पास के ही गांव महम्मदपुर की रहने वाली है महिला किसी तरह से भटक कर महमदपुर से रघुनाथपुर की ओर आ गई थी. महिला को अकेले देख ग्रामीणों ने उसे बच्चा चोर समझ लिया और मारपीट की. हालांकि रहुई थानाध्यक्ष ललित विजय के पहल पर महिला को तुरंत ग्रामीणों के चुंगल से छुड़ाया और थाने लाई गई.
पुलिस के द्वारा परिवार वालों को सूचित कर महिला को सुपुर्द कर दिया है हालांकि स्थानीय थानाध्यक्ष ललित विजय ने लोगों से अपील की है कि आप इस तरह की अफवाह पर ध्यान ना दें. लेकिन वरीय पदाधिकारी पुलिस अधीक्षक चोरी को लेकर एक बयान जारी जरूर करना चाहिए ताकि लोगों को बच्चा चोरी जैसी भ्रमकता से दूर किया जा सके.
डीएनबी भारत डेस्क