नालंदा: जमीनी विवाद में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार

DNB Bharat Desk

 

अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा-:अस्थावां थाना क्षेत्र के कोनन गांव में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या किए जाने का मामला मंगलवार को सामने आया। मृतका स्व.शिगेश्वर शर्मा की पत्नी लखिया देवी हैं। पुत्र ने दो बदमाशों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। जिसमें नाली विवाद में धक्का देकर हत्या का आरोप है।

- Sponsored Ads-

पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतका के नाती राजीव कुमार ने बताया कि पड़ोसी गोतिया से नाली का विवाद चल रहा था। आरोपी मामा के साथ मारपीट कर रहे थे। नानी बीच-बचाव करने  गई तो उन्हें भी मारपीट करते हुए धक्का दे दिया।

नालंदा: जमीनी विवाद में 80 साल की बुजुर्ग महिला की हत्या, एक आरोपी हुआ गिरफ्तार 2जिससे नानी जमीन पर गिर गई और कुछ ही मिनटों में उनकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष शशि कुमार ने बताया कि मृतका के पुत्र ने गोतिया के दो बदमाशों को आरोपित कर हत्या की प्राथमिकी दर्ज कराई है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार के हवाले कर दिया गया।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article