बेगूसराय में लड़की की शादी के लिए रखे लगभग 05 लाख के जेवरात पर अज्ञात चोरों ने किया हाथ साफ

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के छौराही थानाक्षेत्र अंतर्गत इब्राहिमपुर टोला में देर रात की घटना।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय में एक बार फिर चोरों ने बड़ी घटना को अंजाम देते हुए बीती रात दो सहोदर भाईयों के घर का दरवाजा तोड़कर लगभग 5 लाख के जेवरात समेत अन्य सामानों की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। घटना छौड़ाही थाना क्षेत्र के इब्राहिमपुर की है।

- Sponsored Ads-

पीड़ित की पहचान आलोक कुमार एवं संजीत कुमार के रूप में की गई है बताया जा रहा है कि दोनों ही ने घर में लड़कियों की शादी के लिए जेवरात बनाकर रखे थे और संभवत: इस बात का आभास चोरो को हो चुका था। चोर बीती रात दरवाजा तोड़ कर पहुंचे और संदूक में रखे जेवरात समेत कीमती सामानों की चोरी कर ली।

घटना की सूचना पर छौड़ाही थाना की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर पूरे मामले की छानबीन कर रही है। पुलिस का दावा है कि घटना में शामिल चोरों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल इस चोरी की घटना के बाद स्थानीय लोग स्थानीय पुलिस की रात्रि गश्ती पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

बेगूसराय संवाददाता सुमित कुमार बबलू

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article