मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए बीडीओ ने छात्रों को किया प्रेरित

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

नव नियुक्त वीरपुर बीडीओ आलोक रंजन के द्वारा गुरुवार को प्रखंड क्षेत्र के बैधनाथ प्रसाद सिंह +2 विद्यालय,पर्रा+2 विद्यालय और बरैयपुरा उत्क्रमित उच्च विद्यालय का भ्रमण किया।इस दौरान उन्होंने उक्त विधालय के छात्र छात्राओं से रूबरू होते हुए वैसे छात्रों को जो 18 वर्ष के हुए हैं या उस से अधिक उम्र हो गये हैं उसको को प्रेरित करते हुए कहा कि आप लोग अपने अपने मतदान केन्द्रों पर 25 और 26 नंबर को जा कर बी एल ओ से मिलें और अपने नाम को मतदाता सूची में जुड़वाने का प्रयास करें।
मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए बीडीओ ने छात्रों को किया प्रेरित 2 बीडीओ  ने छात्रों से यह भी अपील करते हुए कहा कि आप लोग देश के लिए भविष्य हैं मन लगाकर पढाई करें और हर हमेशा सकारात्मक सोच समाज और देश की भलाई के लिए सोचा करें। इसके साथ ही आप लोग अपने अपने सगे संबंधियों, मित्रों को भी मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए प्रेरित करें। मौके पर उक्त विधालयों के प्रधानाध्यापक समेत अन्य शिक्षक भी मौजूद थे।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article