तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक

DNB Bharat

खोदावंदपुर प्रखण्ड में विश्व तंबाकू दिवस पर चलाया गया जागरूकता अभियान।

डीएनबी भारत डेस्क 
विश्व तंबाकू निषेध दिवस के अवसर पर बुधवार को उत्क्रमित मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया सहित अनेक सरकारी विद्यालयों मेंं कार्यक्रम आयोजित कर जीवन में तम्बाकू का सेवन नहीं करने तथा तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण की शपथ बच्चों व शिक्षकों को दिलाई गई।

तंबाकू स्वास्थ्य के लिए हानिकारक 2

इस अवसर पर मध्य विद्यालय दौलतपुर नवटोलिया के एचएम अब्दुल्लाह ने तम्बाकू जनित रोगों के बारे मेंं बताते हुए उससे बचाव की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 90 प्रतिशत मुंह का कैंसर तम्बाकू सेवन के कारण होता है। उन्होंने कहा कि हमारा विद्यालय तम्बाकू मुक्त जोन है।

- Sponsored Ads-

सभी विद्यालय परिसर में तम्बाकू का इस्तेमाल पूर्णतः वर्जित घोषित है। सभी शिक्षक, बच्चे व बाहर से आने वाले लोग स्कूल परिसर में तम्बाकू का सेवन किसी भी परिस्थिति में नहीं करेंगे। इस अवसर पर बच्चों ने तम्बाकू मुक्त समाज के निर्माण के भाषण प्रतियोगिता तथा ‘हमें तम्बाकू नहीं, भोजन चाहिए’ विषय पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता मेंं भाग लिया।

इस अवसर पर दौलतपुर के मुखिया उमा कुमार चौधरी ने बच्चों को बताया कि तम्बाकू का किसी भी स्रोत से सेवन स्वास्थ्य के लिए हानिकारक है। तम्बाकू जनित रोग के बढ़ते मामले को कम करने में बच्चे महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। बच्चों को परिवार के बड़े सदस्यों से तम्बाकू का सेवन नहीं करने के लिए अनुनय-विनय करने की सलाह दी गई। मौके पर शिक्षक नाफे कौनैन, मोती कुमारी, रकीबा शहनाज सहित अनेक लोग मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article