बीहट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

नगर परिषद बीहट के मुख्य बाजार स्थित रामचरित्र सिंह सरोवर ,बीहट पोखर के पास प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्र का शुभारंभ तेघड़ा  विधायक रामरतन सिंह ने किया।इस संबंध में संचालिका रश्मि कुमारी ने बताया कि यहां जेनेरिक दवा उपलब्ध हो जाने से गरीब और असहाय लोगों पर आर्थिक बोझ कम पड़ेगा।उन्होंने कहा कि इस औषिधि केंद्र के खुलने से लोगों को उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवा मिलेगी।विशेष रुप से गरीब और वंचित लोगों के लिए सस्ती कीमतों पर दवाई उपलब्ध होगा।

बीहट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन 2इस केंद्र से दवाओं की खरीदारी से खर्च को कम से कम किया जा सकता है।केंद्र पर सभी दवाएं उपलब्ध रहेगी।जन औषधि केंद्र पर 900 से अधिक किस्म की दवाएं व करीब 154 सर्जिकल सामग्री भी उपलब्ध है।जिले में अब तक दर्जनों  केंद्र का संचालन हो रहा है।जन औषधि केंद्र के माध्यम से बाजार के मुकाबले जेनेरिक दवाओं से रोगियों को 50 से 90% तक की आर्थिक बचत होगी। उन्होंने कहा कि दवाओं पर खर्च को कम करने के लिए गुणवत्तापूर्ण जेनेरिक दवाओं के लिए यह केंद्र गरीबों के लिए काफी राहत प्रदान करेगा।

बीहट में प्रधानमंत्री जन औषधि केंद्र का विधायक ने किया उद्घाटन 3जेनेरिक दवाओं के बारे में जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने इसका लाभ आम लोगों तक सुनिश्चित करने का रोडमैप तैयार किया हुआ है।इस मौके पर संस्कार गुरुकुल के निदेशक रामकृष्ण,छात्र नेता राकेश कुमार,दिनेश सिंह,विकास कुमार,राहुल सिंह,कुंदन कुमार,अशोक रजक,उमेश सिंह, निशांत, सौरभ समेत अन्य लोग मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article