नालंदा के सौरभ 469 अंक लाकर बनें इंटर आर्ट्स बिहार थर्ड टाॅपर

DNB Bharat

बिहार बोर्ड 12वीं आर्टस विषय की परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरे स्थान हासिल करने वाले चंडी प्रखंड के भगवानपुर निवासी सौरभ कुमार +2 बापू उच्च विद्यालय से पढ़ाई की।

डीएनबी भारत डेस्क 

बिहार बोर्ड 12वीं आर्टस विषय की परीक्षा में राज्य स्तर पर तीसरे स्थान हासिल करने वाले चंडी प्रखंड के भगवानपुर निवासी सौरभ कुमार +2 बापू उच्च विद्यालय से पढ़ाई की। इस परीक्षा में सौरभ ने 469 अंक हासिल कर बिहार में तीसरा स्थान प्राप्त किया।

- Sponsored Ads-

नालंदा के सौरभ 469 अंक लाकर बनें इंटर आर्ट्स बिहार थर्ड टाॅपर 2

वहीं सौरभ ने मैट्रिक में भी +2 बापू उच्च विद्यालय से किया जिसमे 473 नम्बर लाया था। सौरभ ने अपनी सफलता की कहानी और उस सफर को याद किया। जिससे गुजरकर उसने परचम लहराया।

सौरभ ने सफलता का श्रेय माता-पिता शिक्षक व अपने दोस्त को देते है। सौरभ ने बताया कि पिता शत्रुधन प्रसाद नगर पंचायत वार्ड से संख्या 4 के वार्ड पार्षद है। इनका एक छोटामोटा होटल भी है। जबकि मेरी मां वीणा देवी एक गृहणी है। सौरभ अपने गांव में ही रहकर पढ़ाई की । जिसमें माता पिता ने उनको बहुत ही प्रोत्साहित किया। मंगलवार को रिजल्ट जारी हुआ तो लोग बेहद खुश थे। बताया कि मैं सिविल सर्विसेज में जाना चाहता हूं।

नालंदा संवाददाता ऋषिकेश 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article