आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण स्वास्थ सुरक्षा हर नागरिक का अधिकारी अधिकार है – शुभकल्याण भारद्वाज

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-शुभकल्याण भारद्वाज सीएल 102 बेगूसराय जेन पल्स प्राईवेट लिमिटेड ने शुक्रवार को दोपहर में तड़के ग्यारह बजे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरौनी पहुंच आपातकालीन सेवा में कार्यरत सभी एम्बुलेंस गाड़ियों का औचक निरीक्षण किया।

- Sponsored Ads-

निरीक्षण के क्रम में सीएल श्री भारद्वाज ने इक्यूपमेंट, मेडिसिन, सर्जिकल स्टूल, ओ2 , क्लिनिंग, स्टॉफ प्रजेंटेशन, ड्रेस मेंटेन, लॉग बुक, पीसीएफ फिलिंग, स्ट्रेकचर, मेडिसिन एक्सपायरी सहित कई अन्य चीज़ों की गहनता से जांच किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में कोई कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण स्वास्थ सुरक्षा हर नागरिक का अधिकारी अधिकार है।

आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण स्वास्थ सुरक्षा हर नागरिक का अधिकारी अधिकार है - शुभकल्याण भारद्वाज 2एम्बुलेंस सेवा प्राप्त करने हेतु एकीकृत नम्बर 102 पर डायल करना अनिवार्य है। उन्होंने बताया कि सीएचसी बरौनी में संचालित एम्बुलेंस का नियमित रूप से जांच किया जाता है और जो भी आवश्यक निर्देश होता है उसे एम्बुलेंस कर्मियों को दिया जाता है। उन्हें निर्देश दिया गया है कि समय समय पर लॉग बुक, पीसीएफ, मेडिसिन, सर्जिकल स्टूल, ओ2, क्लिनिंग का निरीक्षण ईएमटी स्वयं भी करें।

आपातकालीन स्थिति में संपूर्ण स्वास्थ सुरक्षा हर नागरिक का अधिकारी अधिकार है - शुभकल्याण भारद्वाज 3मौके पर ईएमटी धर्मवीर कुमार, ललन कुमार, योगेश कुमार, मो चांदबाबू, मनोज कुमार, पायलट विजय कुमार चौधरी, रीतेश कुमार सिंह, रंजीत कुमार साह, चिरंजीवी महाराज सहित अन्य उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article