मैट्रिक परिक्षा परिणाम में खोदावंदपुर प्रखंड के श्री दुर्गा हाई स्कूल का रहा जलवा

DNB Bharat

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड के श्री दुर्गा हाई स्कूल के बच्चों की इस सफलता से प्रखण्ड पदाधिकारी, अभिभावक, स्कूल प्रबंधन एवं ग्रामीणों में खुशी की लहर।

डीएनबी भारत डेस्क 

बेगूसराय जिला के खोदावंदपुर प्रखण्ड क्षेत्र अंतर्गत श्री दुर्गा प्लस टू उच्च विद्यालय मेघौल का दबदबा मैट्रिक परीक्षा परिणाम 2023 में बना रहा। इस विद्यालय के छात्र सुधांशू कुमार ने जहां 481 अंक लाकर बिहार टॉप टेन में पांचवा स्थान जगह बनाया। वहीं राजा कुमार ने 471 अंक लाकर जिला का मान बढ़ाया।

- Sponsored Ads-

मैट्रिक परिक्षा परिणाम में खोदावंदपुर प्रखंड के श्री दुर्गा हाई स्कूल का रहा जलवा 2

दुर्गा हाई स्कूल से इस बार प्रथम श्रेणी में 132, द्वितीय श्रेणी से 157 तथा तृतीय श्रेणी में 67 छात्र छात्राओं ने सफलता का परचम लहराया है। जबकि कुल 76 छात्र अनुतीर्ण हुए है। श्री दुर्गा उच्च विद्यालय मेघौल के अलावे उत्क्रमित उच्च विद्यालय मसुराज ने कृतिमान स्थापित किया है।

यहां का छात्र सत्यम कुमार 468 अंक लाकर विद्यालय में प्रथम होने का गौरव प्राप्त किया है। यहां पर यह ध्यान देना लाजिमी है कि इस विद्यालय में माध्यमिक स्तर के एक भी शिक्षक पदस्थापित नहीं हैं।

इसके अलावे किसान प्लस टू उच्च विद्यालय तारा बरियारपुर, परियोजना प्लस टू बालिका विद्यालय मेंघौल, उत्क्रमित उच्च विद्यालय बेगमपुर, उत्कृमित उच्च माध्यमिक उर्दू विद्यालय नुरूलाहपुर तथा उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय चकयद्दु मालपुर के बच्चों ने भी मैट्रिक परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन कर अपने विद्यालय व प्रखंड का नाम रौशन किया है।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नीतेश कुमार गौतम 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article