ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नैक द्वारा दिया गया B++ ग्रेड

DNB Bharat

शैक्षणिक आधारभूत व्यवस्था को देखकर ,जांच कर दी जाती है ग्रेडिंग।

डीएनबी भारत डेस्क 

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को नैक द्वारा B++ ग्रेड मिलने पर मौलाना मजहरुल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण मथुरापुर, समस्तीपुर में काफी हर्ष व्याप्त है। महाविद्यालय के अध्यक्ष अबू तमीम ने दूरभाष पर ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलपति सुरेन्द्र प्रताप सिंह को बधाई दी और कहा कि माननीय का कुशल नेतृत्व है कि विश्विद्यालय आज नीत नई ऊंचाईयों को छू रहा है।

- Sponsored Ads-

 नए कृतिमान स्थापित करते सुए यह बिहार का प्रथम विश्विविद्यालय है जिसने यह ग्रेड प्राप्त किया है साथ ही इस अवसर पर महाविद्यालय के सचिव मो अबू सईद ने कुलपति से मिलकर उन्हें पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया एवं बधाई दी।

मौके पर विश्वविद्यालय के कुलसचि अजय कुमार पंडित भी उपस्थित थे। यह अवसर विश्वविद्यालय ही नहीं बल्कि इसके अधीन प्रत्येक अंगीभूत एवं सम्बद्ध महाविद्यालयों के लिए गर्व की बात है। इस ग्रेड को प्राप्त करने में लगे सभी शिक्षकों एवं शिक्षकेतर कर्मचारियों को मौलाना मजहरुल हक़ शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय परिवार ने बधाई दी।

बेगूसराय समस्तीपुर संवाददाता अफरोज 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
TAGGED:
Share This Article