बीहट के राहुल कुमार बिहार सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम के लिए हुआ चयन, खिलाड़ियों में खुशी

DNB Bharat Desk

बेगूसराय-नगर परिषद बीहट जागीर टोला, वार्ड नंबर 23, निवासी राम नारायण सिंह के पुत्र राहुल कुमार का चयन बिहार सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम मे किया गया है। इस बात की जानकारी देते हुए बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव विकाश कुमार ने बताया कि बललारि ,कर्नाटक में 6 से 9 फरवरी 2025 तक आयोजित 70वीं सीनियर राष्ट्रीय पुरुष बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में भाग लेने वाले बिहार के पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम के साथ राहुल कुमार सहभागिता करने दानापुर से प्रतियोगिता स्थल के लिए रवाना हो गये।

- Sponsored Ads-

ज्ञातव्य हो कि इससे पूर्व भी राहुल कुमार ने कई राष्ट्रीय बॉल बैडमिंटन चैंपियनशिप में बिहार टीम मे शामिल हुआ है। बीहट के राहुल कुमार को बिहार सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम मे चयन किये जाने पर बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य सचिव गौरी शंकर, स्थानीय तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह, नगर परिषद बीहट के मुख्य पार्षद बबिता देवी, नगर परिषद बीहट के पूर्व मुख्य पार्षद अशोक कुमार सिंह, पूर्व एमएलसी भूमिपाल राय, उपमुख्य पार्षद ऋषिकेश कुमार, बेगूसराय बॉल बैडमिंटन संघ अध्यक्ष विकाश कुमार सिंह ,

बीहट के राहुल कुमार बिहार सीनियर पुरुष बॉल बैडमिंटन टीम के लिए हुआ चयन, खिलाड़ियों में खुशी 2मध्य विद्यालय बीहट प्रधानाध्यापक रंजन कुमार, भाजपा नेता तेघड़ा विधानसभा सुनील कुमार सिंह, मध्य विद्यालय बीहट एवं किलकारी कोऑर्डिनेटर अनुपमा सिंह, केंद्रीय विद्यालय बरौनी के खेल शिक्षक आकाशदीप कुमार,राज कुमार राम, प्रियम कुमार,सुनील कुमार सहित कई गणमान्य खेलप्रेमियों ने अपनी बधाइयां और शुभकामनाएं दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article