गढ़पुरा में नाबालिग छात्रा हत्याकांड के आरोपी को पुलिस ने दबोचा, जीजा ने ही की थी हत्या

DNB Bharat Desk

गढ़पुरा थानान्तर्गत दिनांक 13.10.22 को घटित सपना कुमारी हत्याकांड का खुलासा। हत्याकांड में संलिप्त अपराधकर्मी को किया गया गिरफ्तार

डीएनबी भारत डेस्क

विगत दिनों बेगूसराय के गढ़पुरा थानाक्षेत्र में नावालिग छात्रा हत्याकांड का पुलिस ने उद्भेदन कर लिया है साथ ही हत्या में शामिल अपराधियों को भी गिरफ्तार कर लिया है। मामले में पुलिस अधीक्षक बेगूसराय ने प्रेस रिलीज़ जारी कर बताया कि विगत 12-13 अक्टूबर की रात्रि में गढ़पुरा थाना क्षेत्र में 13 वर्षीय छात्रा सपना कुमारी की हत्या मामले में पुलिस ने पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी और अनुसन्धान शुरू किया था।

- Sponsored Ads-

अपराधियों की पहचान के लिए गठित टीम ने लगातार आसूचना संकलन, तकनीकी एवं वैज्ञानिक अनुसंधान करते हुए वादी के दामाद दरभंगा जिला के कुशेश्वर स्थान निवासी विकास कुमार को सुपौल जिलांतर्गत किशनपुर थाना के नौआबखार दियारा से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार चंदन कुमार ने हत्या की बात स्वीकार कर लिया है। हत्याकांड का कारण विकास कुमार का अपनी साली (मृतिका) से काफी समय से प्रेम संबंध था तथा किसी अन्य लड़का से बातचीत करने से मना करने पर नहीं मानने के कारण अपनी साली का गला दबाकर हत्या कर दी।

पूछताछ में हत्यारोपी ने बताया कि दिनांक 12/13.10.22 की रात्रि करीब 03:45 बजे अपनी साली की गला दबाकर कर हत्या कर घर के पीछे घना बांस बगीचा में घसीटकर करूआहा बहियार चौर के झाड़ी में फेंक दिया गया।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article