वर्ल्ड चैंपियन टीम पहुंची दिल्ली, कुछ देर में पीएम से करेगी मुलाकात

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क 

बड़ी खबर दिल्ली से है जहां टी 20 विश्व विजेता टीम दिल्ली पहुंच गई है। दिल्ली में टीम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी। मुलाकात के दौरान भारतीय टीम प्रधानमंत्री के साथ उनके आवास पर नाश्ता भी करेगी और फिर निकलेगी मुंबई। मुंबई में भारतीय टीम के सम्मान में करीब दो किलोमीटर तक एक रैली निकाली जाएगी।

- Sponsored Ads-

बता दें कि विश्वविजेता टीम अपने फाइनल मैच के बाद भीषण तूफान की वजह से बारबाडोस में ही फंस गई थी जिसे कल एक चार्टर्ड विमान से दिल्ली लाया गया। दिल्ली पहुंचने के बाद टीम के सभी सदस्य दिल्ली के आईटीसी मौर्य होटल पहुंचे जहां वे आराम कर रहे हैं। टीम के सदस्य सुबह 11 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेगी।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article