अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर ढाई लाख रुपये का जेवरात की चोरी, घर के सदस्य मतदान को लेकर गए थे

DNB Bharat Desk

 

बिहार शरीफ,वेना थाना क्षेत्र के धमौली डीह गांव की घटना

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले में लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन इन दिनों काफी व्यस्त चल रहे हैं जिसके वजह से चोरों ने मौके का फायदा उठाते हुए बंद पड़े घर में घुसकर चोरी की घटना को अंजाम दिया है। मामला रहूई के वेना थाना क्षेत्र के धमौली डीह गांव के है।

- Sponsored Ads-

अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर ढाई लाख रुपये का जेवरात की चोरी, घर के सदस्य मतदान को लेकर गए थे 2जहा शुक्रवार की रात्रि को अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर गोदरेज का ताला तोड़कर सोने चांदी की आभूषण चोरी कर फरार हो गया। पीड़ित देवनंदन प्रसाद ने बताया घर में ताला लगाकर सभी परिवार बिहार शरीफ में रहते थे कभी-कभी गांव में आना आ जाना लगा रहता है।

अज्ञात चोरों ने बंद पड़े घर में घुसकर ढाई लाख रुपये का जेवरात की चोरी, घर के सदस्य मतदान को लेकर गए थे 3उन्होंने बताया कि 1 जून को मतदान करने के लिए अपने गांव पहुंचा जहां मतदान करने के बाद घर गए तो घर के पूरा सामान बिखरा पड़ा हुआ था।वहीं गोदरेज का ताला तोड़कर गोदरेज में रखें चांदी के 12 सिक्के, दो जोड़ी पायल, सोने का बाली समेत अन्य महंगे समान गायब था। जिसकी कीमत ढाई लाख रुपए बताई जा रही है।

डीएनबी भारत डेस्क

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article