संरक्षिका सीआईएसएफ वीवेज वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से फन एण्ड फूड मेला का आयोजन

DNB Bharat Desk

बेगूसराय/बीहट-केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीटीपीएस बरौनी में सोमवार को संरक्षिका सीआईएसएफ वीवेज वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से फन एण्ड फूड मेला का आयोजन किया गया। उक्त मेला के मुख्य अतिथि एनटीपीसी बरौनी के एचओपी जयदिप घोश तथा सह मुख्य अतिथि केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई आईओसी बरौनी के कमाण्डेंट रविश कुमार तथा केन्द्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल इकाई बीटीपीएस बरौनी के इकाई प्रमुख आकाश सक्सेना, उप कमाण्डेंट एवं केऔसुब इकाई बीटीपीएस बरौनी के संरक्षिका प्रेसिडेंट स्मृति श्रीवास्तव द्वारा दीप प्रज्जवलित कर मेले का शुभारम्भ किया गया।

- Sponsored Ads-

संरक्षिका सीआईएसएफ वीवेज वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से फन एण्ड फूड मेला का आयोजन 2मेले में केऔसुब इकाई बीटीपीएस बरौनी में कार्यरत बल सदस्यों के बच्चों एवं परिवार के द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। केऔसुब के परिवार द्वारा विभिन्न प्रकार के फूड स्टॉल लगाया गया। मेले में बच्चों एवं बल सदस्यों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल-कूद का आयोजन किया गया।

संरक्षिका सीआईएसएफ वीवेज वेलफेयर एसोसिएशन के सौजन्य से फन एण्ड फूड मेला का आयोजन 3उक्त कार्यक्रम में भाग लेने वाले प्रतिभागियों के बीच मुख्य अतिथि द्वारा पुरस्कृत कर बच्चों को प्रोत्साहित किया गया। उक्त मेले में केऔसुब इकाई बीटीपीएस बरौनी के समस्त बल सदस्य, एनटीपीसी के कर्मचारी एवं उनके परिवारजन उपस्थित हुए। मेले के समापन पर संरक्षिका प्रमुख स्मृति श्रीवास्तव द्वारा सभी का अभिवादन किया गया एवं ऐसे ही कार्यक्रमों का आयोजन आगे भी करने की बात कही।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article