भारत बंद के पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बिहार शरीफ शहर में निकाला गया कैंडल मार्च

DNB Bharat Desk

 

लोगो से प्रतिष्ठान शैक्षणिक संस्थान बंद रखने की अपील की

डीएनबी भारत डेस्क

सुप्रीम कोर्ट के फैसले के विरोध में 21 अगस्त को दलित के सभी संगठनों के द्वारा संपूर्ण भारत बंद का आवाहन किया गया है। संपूर्ण भारत बंद के पूर्व संध्या पर बिहार शरीफ में कई संगठनों के द्वारा श्रम कल्याण केंद्र के मैदान से कैंडल मार्च निकाला गया ।

- Sponsored Ads-

भारत बंद के पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बिहार शरीफ शहर में निकाला गया कैंडल मार्च 2 यह कैंडल मार्च पूरे बिहार शरीफ क्षेत्र में भ्रमण किया। कैंडल मार्च के दौरान जिलेवासियों से अनुरोध किया गया की 21 अगस्त को अपने-अपने प्रतिष्ठान दुकान एवं शैक्षणिक संस्था ने स्वतः बंद रखें।

भारत बंद के पूर्व संध्या पर विभिन्न संगठनों के द्वारा बिहार शरीफ शहर में निकाला गया कैंडल मार्च 3कैंडल मार्च में शामिल लोगो ने कहा की सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के विरुद्ध भारत सरकार संसद में बिल लाकर इसे निरस्त करें। भारत सरकार सभी प्रांत में जातीय गणना शुरू कर उसे समान अधिकार दे एवं आरक्षण में प्रमोशन अति शीघ्र शुरू करने का काम करें।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article