होली मिलन पर सम्मानित किये गये पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता

DNB Bharat Desk

 

तेघड़ा में नगर कांग्रेस तेघड़ा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के तेघड़ा में नगर कांग्रेस तेघड़ा के द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में लोगों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली को प्रेम और आपसी भाईचारा का संदेश दिया। इस अवसर पर सामाजिक कार्यकर्ता तारकेश्वर प्रसाद सिंह एवं शशिभूषण भारद्वाज को सामाजिक आंदोलन के लिये चादर, माला एवं मोमेन्टो देकर सम्मानित किया गया।

- Sponsored Ads-

होली मिलन पर सम्मानित किये गये पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता 2वहीं पत्रकार विकाश वागीश एवं अशोक कुमार ठाकुर को भी कमिटी की ओर से सम्मानित किया गया। मौके पर तेघड़ा विधायक रामरतन सिंह ने कहा कि होली सौहार्दपूर्ण तरीके से आपसी भाईचारे के साथ मनाने का पर्व है। इंटक नेता चुनचुन राय ने कहा कि होली बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। आगत अतिथियों  का स्वागत दीपक सिंह ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन नगर अध्यक्ष रंधीर मिश्रा ने किया।

होली मिलन पर सम्मानित किये गये पत्रकार एवं सामाजिक कार्यकर्ता 3होली मिलन समारोह में गौरव कुमार, मोहित सिंह, किसान नेता दिनेश सिंह, जुलुम सिंह, परमानन्द सिंह, रविन्द्र सिंह, राजद नेता जनार्दन यादव, मकबूल आलम, कामदेव यादव, कांग्रेस नेता महेन्द्र कुँवर, सरोज कुमार पासवान, भूषण सिंह, विभेष सिंह सहित अन्य लोग शामिल हुये।

बेगूसराय तेघड़ा संवाददाता शशिभूषण भारद्वाज की रिपोर्ट

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article