प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार का प्रतिनियोजन हुआ रद्द

DNB Bharat Desk
Lavc58.18.100

बेगूसराय जिले के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदाबंदपुर के प्रभारी डक्टर दिलीप कुमार का प्रतिनियोजन सिविल सर्जन बेगूसराय ने तत्काल प्रभाव से रद्द कर दिया है।तथा दो दिनों के अंदर अपने मूल पदस्थापन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भगवानपुर में योगदान करने का निर्देश दिया है।

- Sponsored Ads-

बताते चले की सी एस ने अपने पत्रांक 237 दिनांक 31 जनवरी 25 के आदेश से डक्टर दिलीप कुमार सहित कल 10 प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी को निकासी एवं व्ययन  पदाधिकारी के कार्य से मुक्त करते हुए प्रतिनिदोजन रद्द कर अपने मूल पद स्थापना स्थल पर योगदान करने कहा है। खोदाबंदपुर में पदस्थापित तथा रेफरल अस्पताल मंझौल के प्रभारी डॉक्टर अनिल कुमार प्रसाद का भी प्रतियोजन रद्द कर उन्हें मूल पदस्थापन स्थल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खुदाबंदपुर  में योगदान करने को कहा गया है।

प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉक्टर दिलीप कुमार का प्रतिनियोजन हुआ रद्द 2पत्र में की ने बताया है कि बिहार सरकार स्वास्थ्य विभाग के उपसचिव के आदेश से यह कार्रवाई किया गया है। बताते चले की चार  दिन पूर्व ही सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र खोदाबंदपुर का औचक निरिक्षण किया था ।निरीक्षण में प्रभारी डाक्टर दिलीप कुमार बिना सूचना उपस्थित पाए गए थे। स्थानीय लोग दिलीप कुमार के प्रतिरोनियोजन रद संबंधी आदेश को इसी करी से जोड़कर देख रहे हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article