डीएनबी भारत डेस्क
नालंदा जिले में इन दिनों बच्चा चोरी की अफवाहों को लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में तनाव का माहौल है। बीते पांच दिनों में रहूई थाना क्षेत्र में बच्चा चोरी के शक में तीन पुरुष और एक महिला के साथ मारपीट की गई। हालांकि पुलिस की तत्परता से सभी को सुरक्षित मुक्त करा लिया गया।

सोमवार को रघुनाथपुर गांव में भी एक मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला को ग्रामीणों ने अफवाह के आधार पर पकड़कर पीट दिया, जिसे थानाध्यक्ष के हस्तक्षेप से बचाया गया। लगातार फ़ैल बच्चा चोर के अफवाह को लेकर पुलिस अधीक्षक भारत सोनी ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और कानून को हाथ में न लें।
उन्होंने कहा कि कई बार अफवाह के चक्कर मे मॉब लिंचिंग जैसी घटनाएं सामाजिक व्यवस्था को नुकसान पहुंचाती हैं। बच्चा चोरी की किसी भी सूचना पर पुलिस तुरंत कार्रवाई करती है। ऐसे मामलों में अफवाह फैलाने वालों की नजदीकी थाने या पुलिस सुचना दें.
डीएनबी भारत डेस्क