बेगूसराय में जीविका द्वारा 12 मार्च को भगवानपुर प्रखण्ड में आयोजित किया जाएगा रोजगार मेला

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिला अंतर्गत जीविका द्वारा 12 मार्च 2025, मंगलवार को भागवानपुर के प्रखंड परिसर स्थित मैदान में रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम का उद्देश्य नौकरी की तलाश करने वालों को संभावित नियोक्ताओं से जुड़ने और विभिन्न नौकरी के अवसरों का पता लगाने के लिए एक मंच प्रदान करना है।

- Sponsored Ads-

रोजगार सह मार्गदर्शन मेला का उद्घाटन जिला पदाधिकारी बेगूसराय, तुषार सिंगला द्वारा किया जाएगा। उक्त आशय की जानकारी जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक अविनाश कुमार ने दी।

डीपीएम जीविका द्वारा बताया गया कि मेला में एक दर्जन से अधिक नियोक्ता कंपनी एवं प्रशिक्षण देने वाली संस्थाओं ने अपनी उपस्थिति की सहमति दे दी है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article