जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने दिव्यांग बच्चों को ट्राई साइकिल व व्हीलचेयर के लिए किया चिन्हित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्रारंभिक शिक्षा व सर्व शिक्षा अभियान बेगूसराय के निदेश के आलोक में भगवानपुर प्रखंड के वित्तीय वर्ष 2024-25 में चिन्हित् दिव्याग बच्चों को ट्राई साइकिल,व्हीलचेयर एवं श्रवण यंत्र का वितरण 29 जुलाई 2025 को उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय असुरारी बरौनी में किया जाएगा।

- Sponsored Ads-

सहाय्य उपकरण का वितरण पूर्वाह्न 11:00 बजे से किया जाएगा। यह जानकारी समावेशी शिक्षा के बीआपी कमल मौर्य ने दी। उन्होंने चिन्हित दिव्यांग बच्चों के अभिभावकों को बच्चों के आधार कार्ड,दिव्यांगता प्रमाण पत्र,एक फोटो के साथ ससमय पहुंचने को कहा है ताकि लाभान्वित हो सकें।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article