कैमूर: सासाराम सांसद पर बदमाशों ने किया हमला, सांसद समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

DNB Bharat Desk

कैमूर जिले के कुदरा थाना क्षेत्र के नाथोपुर गांव के पास स्थित सासाराम संसदीय क्षेत्र के सांसद मनोज कुमार के भाई के स्कूल सेंट जॉन इंटरनेशनल के पास पैक्स चुनाव जीतने के बाद जुलूस लेकर जा रहे लोगोंऔर विद्यालय के बस चालको बीच भिड़ंत हो गई। बीच बचाव करने आए सांसद मनोज कुमार को भी बदमाशों द्वारा मारपीट कर घायल कर दिया गया। जिसमें बताया जा रहा है की सांसद को सर में चोट आई है।

- Sponsored Ads-

कैमूर: सासाराम सांसद पर बदमाशों ने किया हमला, सांसद समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 2सूचना मिलते ही कैमूर एसपी मोहनिया डीएसपी मोहनिया एसडीम सहित भारी संख्या में पुलिस बल विद्यालय के पास तैनात हो गया। सांसद को अनुमंडल अस्पताल मोहनिया भिजवाया गया । जहां उपचार चल रहा है। वहीं पुलिस की उपस्थिति में सारे बच्चों को विद्यालय से उनके घर के लिए भेजा जा रहा है।जानकारी देते हुए सांसद के भाई मृत्युंजय भारती ने बताया की मतगणना का रिजल्ट आने के बाद लोग जुलूस लेकर जा रहे थे। इसी में वह लोग बदमाशी करने लगे। हमारे बस के चालक को पीट दिए।

कैमूर: सासाराम सांसद पर बदमाशों ने किया हमला, सांसद समेत आधा दर्जन लोग हुए घायल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात 3सांसद महोदय जब आए तो किसी तरह समझा करो लोगों को यहां से भेज दिया। फिर बाद में आठ दस लोग लाठी डंडा और भाला लेकर विद्यालय के पास आए और बदमाशी करने लगे। जब सांसद महोदय समझाने के लिए गए तो उन पर हमला कर दिया। उनका सर फट गया। हम लोग न्याय चाहते हैं। सभी घटना का वीडियो फुटेज मौजूद है।मोहनिया डीएसपी प्रदीप कुमार ने बताया भरीगांवा के लोगों से  विद्यालय को लेकर विवाद चल रहा था।

इसी बीच में विवाद बढ़ा और उनको द्वारा मारपीट की गई। सांसद सहित आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हुए हैं। सांसद महोदय का उपचार चल रहा है । वहां पर एसपी सहित भारी संख्या में फोर्स तैनात है ।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article