बेगूसराय में दिनदहाड़े बड़ी लूट: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 1.15 लाख, CCTV में कैद हुई वारदात

DNB Bharat Desk

बेगूसराय में अपराधियों के हौसले पूरी तरह बुलंद नजर आ रहे हैं। दिनदहाड़े बदमाशों ने हथियार के बल पर पेट्रोल पंप पर लाखों रुपये की लूट की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। यह पूरी घटना पेट्रोल पंप पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

- Sponsored Ads-

आप तस्वीरों में साफ देख सकते हैं कि कैसे उजले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी पेट्रोल पंप पर रुकती है। पेट्रोल भरवाने के बाद अचानक बदमाश हथियार निकालते हैं और पेट्रोल नोजल मैन को पिस्तौल का भय दिखाकर लूटपाट शुरू कर देते हैं। यह वारदात यह साफ दिखाती है कि अपराधियों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म हो चुका है।

मामला चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत अंतर्गत पंचमुखी चौक के पास स्थित वायो पेट्रोल पंप का है। जहां हथियार के बल पर दो नोजल मैन से लूट की गई। जानकारी के मुताबिक एक नोजल मैन से 70 हजार रुपये जबकि दूसरे से 45 हजार रुपये लूट लिए गए।घटना की सूचना मिलते ही चेरिया बरियारपुर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच-पड़ताल शुरू की। 

बेगूसराय में दिनदहाड़े बड़ी लूट: स्कॉर्पियो सवार बदमाशों ने पेट्रोल पंप से लूटे 1.15 लाख, CCTV में कैद हुई वारदात 2पंप मालिक बिपिन कुमार सिंह ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि स्कॉर्पियो सवार पांच बदमाश इस वारदात में शामिल थे और गाड़ी की नंबर प्लेट पर मिट्टी लगी हुई थी।पंप मालिक ने लूट की पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज पुलिस को सौंप दिया है।

 फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान करने और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। जहां दिनदहाड़े हथियार के बल पर लूट ने एक बार फिर कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article