बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट करते हुए तीस हजार रूपया लेकर हुआ फरार

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे बदमाशों द्वारा एक युवक से दिन दहाड़े मारपीट और तीस हजार रुपया छिनतई का मामला सामने आया है। घटना मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के पान गाछी की है। युवक का इलाज सदर अस्पताल बेगूसराय मे कराया गया है।

युवक की पहचान मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के चंडीपुर गावं के रहने वाले रामचंद्र पासवान के पुत्र अजय पासवान के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे अजय पासवान ने बताया की वो गाड़ी की किस्ती जमा करने अपने गाड़ी से जा रहा था तभी पान गाछी के समीप एक बदमाश ने उसे रोका और गाछी मे चलने को कहा।

बेगूसराय में बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक के साथ मारपीट करते हुए तीस हजार रूपया लेकर हुआ फरार 2ऐसा नहीं करने पर पहले उसकी लाठी डंडे से उसकी पिटाई की गई और बाद मे उसके पास रखे तीस हजार रुपया की छिनतई कर ली। फिलहाल युवक का इलाज सदर अस्पताल मे चल रहा है।

Share This Article