वीरपुर थाना क्षेत्र में भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट, मारपीट में चार लोग गंभीर रूप से घायल 

DNB Bharat Desk
बेगूसराय में पैक्स चुनाव की तैयारी पूरी

 

डीएनबी भारत डेस्क

वीरपुर थाना क्षेत्र के मुबारकपुर फुलकारी गांव में रविवार को शाम भूमि विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इसमें 4 लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए बेगूसराय भेजा गया है। पुलिस ने बताया कि पूर्व से चल रहे जमीन विवाद को लेकर एक पक्ष के विनोद महतो व सनोज महतो औऱ दूसरे पक्ष के महफूज आलम व अन्य सहयोगियों के बीच मारपीट हुई।

- Sponsored Ads-

इससे वहां तनाव उत्पन्न हो गया। घटना स्थल पर पुलिस कैम्प कर रही है। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने बताया कि विवादित जमीन पर मुस्लिम समुदाय के लोग कब्जा करने के उद्देश्यों से किल्ला खंभा गार रहे थे।जिसे विनोद महतो व सनोज महतो रोकने गए थे। बाद विवाद बढ़ता गया और देखते ही देखते जमकर मारपीट होने लगा। जिसमें विनोद महतो व सनोज महतो गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।

स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय ले जाया गया है। जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया है।

बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article