बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी

DNB Bharat Desk

घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की है

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में एक बार फिर बेखौफ अपराधियों ने पुलिस को खुली चुनौती देते हुए आज अहले सुबह एक मछुआरे की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना चेरिया बरियारपुर थाना क्षेत्र के करोड़ गांव की है । मृतक मछुआरे की पहचान करोड़ गांव निवासी आमिर साहनी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

मृतक के परिजनों ने गांव के ही राम बालक तांती ,उमेश तांती सहित अन्य लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। परिजनों के अनुसार महज पांच घूर जमीन के विवाद में आमिर सहनी की हत्या की गई है । मृतक के भाई शंकर साहनी ने बताया कि एक जमीन जो रामबालक तांती लिखवाना चाहता था लेकिन जमीन के मालिक लगातार आमिर सहनी से जमीन लिखवाने की बात कर रहे थे।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 2लेकिन लगभग 10 लख रुपए कट्ठे जमीन की कीमत होने की वजह से अमीर साहनी एवं उसके परिवार वालों ने जमीन लिखवाने से इनकार कर दिया तब जमीन के मालिक ने आश्वासन दिया था कि 10 फीट का रास्ता आमिर साहनी एवं उसके परिवार वालों को दे दिया जाएगा। लेकिन पूर्व से ही राम बालक तांती उस जमीन पर जबरन कब्जा किए हुए था और जब आमिर साहनी एवं उसके परिजनों के द्वारा सिर्फ रास्ता के लिए पांच घूर जमीन की कीमत जमीन मालिक को दी गई ।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 3इसी से आक्रोशित होकर रामबालक तांती उमेश तांती एवं अन्य लोगों ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी । घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि आज अहले सुबह जैसे ही आमिर सहनी कावर क्षेत्र में मछली पकड़ने के लिए जा रहा था इस दौरान करोड़ गांव के समीप ही बाइक सवार तीन अपराधियों ने उसे घेर लिया और तावर तोर फायरिंग शुरू कर दी जिसमें एक गोली आमिर साहनी के सर में लगी और घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई।

बेगूसराय में बेखौफ अपराधियो ने एक मछुआरे को गोली मारकर किया हत्या, पुलिस मामले की जांच में जुटी 4फिलहाल पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की प्रक्रिया शुरू कर दी है ।

डीएनबी भारत डेस्क

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article