बेगूसराय में किसान जागरूकता को लेकर कला जत्था ने किया नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित

DNB Bharat Desk

- Sponsored Ads-

किसानों में जागरूकता लाने को लेकर शुक्रवार को  कृषि मंत्रालय बिहार सरकार के आदेशानुसार कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण बेगूसराय के द्वारा प्रखण्ड परिसर में कला जत्था के माध्यम से कृषि में सुधार के लिए जागरूक किया गया। कलाकारों ने नुक्कड़ नाटक और गीत के द्वारा किसानों को उन्नत खेती के लिए खेतों की मिट्टी की जांच कृषि कार्यालय के द्वारा करवाकर ही बीज और उर्वरक को उपयोग करने का सलाह दिया।

बेगूसराय में किसान जागरूकता को लेकर कला जत्था ने किया नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित 2खेतों में फसल अवशेष को जलाने से होने वाली फसल क्षति की जानकारी दी। साथ ही किसानों को बीज की एक्सपायरी देख कर बीज लगाने, समेकित खेती को बढ़ावा देने और कम से कम रासायनिक खाद को प्रयोग करने की सलाह दी। जागरूकता कार्यक्रम को लेकर सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह ने कहा कि सरकार के आदेश से सभी प्रखंडों में एक जगह इस कार्यक्रम को करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने कहा कि वैसे तो किसानों को समय समय पर चौपाल,गोष्ठी और मीटिंग के माध्यम से दी जाती है।

बेगूसराय में किसान जागरूकता को लेकर कला जत्था ने किया नुक्कड़ नाटक प्रदर्शित 3लेकिन नुक्कड़ नाटक और गीत के द्वारा किसानों को जानकारी रोचक हो जाता हैं। और किसान इसे ज्यादा से ज्यादा समझ पाते है। मौके पर किसान सलाहकार पंकज कुमार दास, सुरेश राय, सुरेंद्र रजक, पंकज साह, सहायक तकनीकी प्रबंधक अरविंद कुमार सिंह पौधा संरक्षण प्रवेक्षक ऋषि कुमार झा किसान रीता कुमारी, रामनरेश चौधरी सिंघो यादव, सुधीर राय, योगेंद्र यादव, विजय राय, अंजना देवी, विभा देवी, विजय चौधरी राजेंद्र राम समेत दर्जनों किसान मौजूद रहे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article