संक्रामक गर्भपात के विरुद्ध टीकाकरण का किया गया शुभारंभ

DNB Bharat Desk

 

जिला में 59450 तो प्रखंड में 2000 पशु के प्रतिरक्षण का है लक्ष्य

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर में बुसेलोसिस अर्थात संक्रामक गर्भपात के विरुद्ध टीकाकरण का शुभारंभ शनिवार को खुदावंदपुर में समारोह पूर्वक किया गया । कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व प्रमुखमिथिलेश कुमार मिश्रा, जिला नोडल पदाधिकारी पशुपालन डॉक्टर ओम प्रकाश सिंह, भ्रमणशील पशु चिकित्सा पदाधिकारी खोदाबंदपुर ,डॉक्टर प्रवीण कुमार ने संयुक्त रूप से बछिया को टीकाकरण कर किया ।

- Sponsored Ads-

इस मौके पर किसानों को जागरुक करते हुए उन्होंने कहा कि बुसे लासिस एक संक्रामक बीमारी है जिससे पशुओं में गर्भाधान की समस्या होती है । इससे निजात पाने के लिए 4 से 8 माह के बाछीऔर पारी को टीका लगाया जाता है ।बेगूसराय जिला में कार्यक्रम को एक अभियान के रूप में लिया गया है ।

संक्रामक गर्भपात के विरुद्ध टीकाकरण का किया गया शुभारंभ 2संपूर्ण जिले में 59450 जब की खुदावंदपुर प्रखंड में 2000 पशुओं को टीकाकरण लगाने का लक्ष निर्धारित किया गया है। हम किसान भाइयों से अनुरोध करते हैं कि वह अपने पशुओं को निश्चित रूप से ही टिका दिलवाएं और उन्हें संक्रामक गर्भ पात से सुरक्षित करें।मौके पर मनोज कुमार ,निशु कुमार सहित अन्य कई किसान मौजूद थे।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article