बेगूसराय में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाया, आरोपी गिरफ़्तार

DNB Bharat Desk
- Sponsored Ads-

बेगूसराय से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पत्नी ने शराब पीने से मना किया तो शराबी पति ने उसे जिंदा जलाकर मार डाला। आपको बताते चले कि बेगूसराय जिले के बखरी थाना क्षेत्र के सोनमा गांव से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

 बताया जा रहा है कि शराब पीने से मना करने पर पति ने अपनी पत्नी को जिंदा जलाकर मौत के घाट उतार दिया।मृतका की पहचान रितु कुमारी, पत्नी जितेंद्र कुमार (निवासी सुनवा गांव) के रूप में हुई है। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।मृतका की मां ने बताया कि करीब तीन साल पहले बड़ी धूमधाम से रितु की शादी जितेंद्र कुमार से हुई थी।

 बेगूसराय में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाया, आरोपी गिरफ़्तार 2शादी के कुछ ही दिनों बाद जितेंद्र शराब का आदी हो गया और आए दिन रितु के साथ मारपीट करने लगा। परिजनों का कहना है कि बीती रात शराब के नशे में धुत पति ने गाली-गलौज के बाद रितु पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई।

बेगूसराय में शराब पीने से मना करने पर पति ने पत्नी को ज़िंदा जलाया, आरोपी गिरफ़्तार 3सूचना मिलते ही बखरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची, आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया गया और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया गया है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। इस वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article