बेगूसराय में जमीनी विवाद में महिला की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज

DNB Bharat Desk

घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है।

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय में जमीनी विवाद में एक बार फिर एक महिला की पिटाई का मामला सामने आया है। घटना नगर थाना क्षेत्र के विष्णुपुर मोहल्ले की है। पीड़ित महिला की पहचान विष्णुपुर की रहने वाली शीला देवी के रूप में की गई है।

- Sponsored Ads-

उक्त घटना में रिश्तेदारों पर ही पिटाई का आरोप लगाया गया है। प्रीत पक्ष ने बताया कि एक कट्ठा 14 घूर जमीन विष्णुपुर मोहल्ले में उन लोगों की है जिस पर उनके फूफा शंकर राम की नजर बनी हुई है और वह उस पर जबरन कब्जा करना चाहते हैं और इसको लेकर आए दिन मारपीट की घटना को अंजाम देते हैं।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में महिला की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 2 चार दिन पूर्व भी शंकर राम ने शीला देवी के पुत्र जितेश कुमार की जमकर पिटाई की थी और बीते शाम भी घटना को दोहराते हुए उस वक्त शीला देवी की पिटाई की गई जब वह अपने जमीन पर देखने के लिए गई थी।

बेगूसराय में जमीनी विवाद में महिला की पिटाई,सदर अस्पताल में चल रहा है इलाज 3आरोप लगाया जा रहा है कि उसी वक्त शंकर राम अपने पुत्र पवन राम के साथ पहुंचे और पिटाई शुरू कर दी। बाद में महिला को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है। मामला संज्ञान में आने के बाद फिलहाल पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है।

डीएनबी भारत डेस्क

 

Share This Article