भगवानपुर प्रखंड के मेहदौली में 2.81 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन

DNB Bharat Desk

भगवानपुर प्रखंड क्षेत्र के मेहदौली पंचायत के मेहदौली गांव में गुरुवार को पंचायत सरकार भवन का शिलान्यास मुखिया शिव शंकर महतों,सरपंच अरविंद कुमार सिंह आदि ने नारियल फोड़ कर किया। मुखिया ने कहा कि सरकारी योजनाओं का समुचित लाभ आम लोगों तक पहुंचाने के लिए पंचायत सरकार भवन का निर्माण हो रहा है।

- Sponsored Ads-

उन्होंने कहा कि जल्द ही इसका निर्माण भी पूरा कर लिया जाएगा। 2 करोड़ 81 लाख 77 हजार 436 की लागत से ओम कंस्ट्रक्शन द्वारा निर्माण कार्य पूरा की जाएगी। भवन के बनते ही पंचायत के ग्रामीण जनता को अपने काम के लिए प्रखंड अनुमंडल और जिला का चक्कर नहीं लगाना पड़ेगा।

भगवानपुर प्रखंड के मेहदौली में 2.81 करोड़ की लागत से बनेगा पंचायत सरकार भवन 2पंचायत सरकार भवन में आरटीपीएस काउंटर के साथ-साथ मुखिया, पंचायत सचिव, विकास मित्र, किसान सलाहकार सहित अन्य विभाग के कर्मी बैठकर आम लोगों के काम का निपटारा करेंगें। मौके पर पैक्स अध्यक्ष कार्तिक कुमार सिंह,गुड्डू सिंह,शंभु राय, राहुल सिंह,टोनी,बंटी चौधरी,बबलू चौधरी,उपेंद्र महतों,अविनाश कुमार सहित अन्य ग्रामीण मौजूद थे।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article