कुख्यात अपराधी राजू पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार , हत्या सहित लुट की घटना में पुलिस को थी तलाश

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बेगूसराय जिले का आतंक रह चुका तेघरा थाना क्षेत्र का कुख्यात शम्भु सहनी गिरोह का सदस्य राजू पासवान को खोदावंदपुर पुलिस गुप्त सुचना के आधार पर उसके आवास से गिरप्तार कर जेल भेज दिया है।

- Sponsored Ads-

प्रखंड के मेघौल पंचायत अंतर्गत वार्ड दो विदुलिया निवासी स्वर्गीय विनो पासवान का पुत्र राजू पासवान हत्या के मामले में विगत नौ वर्षो से फरार चल रहा था।

कुख्यात अपराधी राजू पासवान को पुलिस ने किया गिरफ्तार , हत्या सहित लुट की घटना में पुलिस को थी तलाश 2इसकी जानकारी देते हुए थाना अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने बताया की राजू पासवान के विरुद्ध तेघरा थाना में हत्या से संबंधित कांड सख्या 380/014/014 विभूतिपुर थाना में दर्ज लुट कांड सख्या 224/014 दर्ज है पुलिस इसको सरगर्मी से तलाश रही थी।

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट

 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article