दीवाल से दबकर जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में छाया मातम्

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर के बरियारपुर पश्चिमी में दीवार गिरने से एक वृद्ध व्यक्ति की मौत इलाज के दौरान हो गई ।मौत का समाचार सुनते ही स्वजनों में कोहरा मच गया। बताते चले की बरियारपुर पश्चिमी पंचायत के वार्ड 8 गोरबधा टोला निवासी स्वर्गीय शिवनारायण यादव का 63 वर्षीय पुत्र दिलचंद यादव अपने पड़ोसी के जर्जर दीवाल पर कंबल सूखने दिए थे। कंबल उतारने गए थे तभी अचानक वह जर्जर दीवाल शनिवार को उनके शरीर पर गिर गया था ।जिससे वह बुरी तरह जख्मी हो गए थे ।

- Sponsored Ads-

तत्काल उनको इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां प्राथमिक चिकित्सा के बाद डॉक्टर ने बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय रेफर कर दिया। इलाज हेतु बेगूसराय ले जाने के क्रम में रास्ते में उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक का शव घर पहुंचते ही स्वजनों में कोहराम मच गया । मृतक की पत्नी बुधनी देवी अपने पति के शव से लिपट कर दहार मार कर रो रही थी ।इस दृश्य को देखकर वहां का माहौल काफी गमगीन हो गया था। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा तीन पुत्र एक पुत्रवधू व तीनपुत्री छोड़ गया है ।

दीवाल से दबकर जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान हुई मौत,परिजनों में छाया मातम् 2जिनमें पुत्र बबलू कुमार ,आनंद कुमार और अंकित कुमार तथा पुत्री रीना कुमारी, वीणा कुमारी और विमल कुमारी शामिल है ।परिवार में एक पुत्रवधू गीता देवी भी है। जिनके रोने विलखने से वहां का माहौल काफी गमगीन था ।मृतक का अंतिम संस्कार रविवार को स्थानीय बुढ़ी गंडक नदी तट स्थित स्मशान घाट में में किया गया। प्रभारी मुखिया राकेश रामचंद्र महतो ने स्वजनों से मिलकर ढांढ़स बंधाया है तथा हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article