डीएनबी भारत डेस्क
खोदावंदपुर प्रखंड क्षेत्र में शनिवार की शाम चारामशीन में चारा काटने के दौरान पशुपालक का एक हाथ कट गया। इस घटना में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया । जख्मी की पहचान खोदावंदपुर निवासी अजीत कुमार के रूप में किया गया है। तत्काल उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया।
जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया । प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर रूप से जख्मी अजीत को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल बेगूसराय लेकर कर दिया गया। जहां वह इलाजरत है। स्थानीय मुखिया शोभा देवी ने घटना का पुष्टि किया है।
- Sponsored Ads-

बेगूसराय खोदावंदपुर संवाददाता नितेश कुमार की रिपोर्ट
- Sponsored Ads-
