बेगूसराय के डंडारी में खेलने के दौरान विद्युत करंट के चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

DNB Bharat Desk

बेगूसराय मे गुरूवार को करेंट की चपेट मे आने से एक पांच वर्षीय बच्चे की मौके पर मौत हो हो गई है। मौत के बाद परिजनों मे कोहराम मच गया है। घटना डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर चौदह बांक बिशनपुर की है।

- Sponsored Ads-

डंडारी थाना क्षेत्र के वार्ड नम्बर चौदह बांक बिशनपुर के रहने वाले मनोहर पासवान के पांच वर्षीय पुत्र अनुराग पासवान के रूप मे हुई है। घटना के संबंध मे परिजनों ने बताया की बच्चा अपने डेरा पर खेल रहा था तभी बिजली के मीटर के पास शार्ट सर्किट की बजह से एक तार टूट कर कर बच्चे पर गिर गया जिससे बच्चे की मौत मौके पर हो गई।

बेगूसराय के डंडारी में खेलने के दौरान विद्युत करंट के चपेट में आने से पांच वर्षीय बच्चे की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम 2घटना के बक्त सभी लोग इधर उधर थे। फिलहाल सुचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए बेगूसराय सदर अस्पताल भेज दिया है और आगे की कारवाई मे जुट गई है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article