कोहरा को लेकर कार व ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत

DNB Bharat Desk

नालंदा-इस वक्त की बड़ी खबर नालंदा जिले से आ रही है जहां चेरो ओपी थाना क्षेत्र के बख्तियारपुर रजौली मुख्य सड़क मार्ग पर घना कोहरा होने के कारण भीषण सड़क हादसा हुआ। बताया जाता है कि रंजीत कुमार ने नई अर्टिगा कार ली थी।

- Sponsored Ads-

इसी अर्टिगा कार पर सवार कल 6 लोग पटना से पर्यटक स्थल राजगीर घूमने के लिए जा रहे थे। इसी दौरान धोवा नदी पुल के पास अनियंत्रित अर्टिगा कार ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतना जोरदार था की अर्टिगा कार के पर खर्च उड़ गए। वही कार में सवार दो लोगों की मौत हो गई।

कोहरा को लेकर कार व ट्रक में टक्कर, दो लोगों की मौत 2जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। मृतकों में अंशी कुमारी 6 वर्ष और मुन्नी देवी 50 वर्ष शामिल है। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है और मामले की छानबीन कर रही है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article