सड़क दुघर्टना में बरौनी के व्यवसायी एवं सहयोगी गंभीर रूप से हुए जख्मी

DNB Bharat Desk

 

डीएनबी भारत डेस्क 

राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर बरौनी थाना क्षेत्र अंतर्गत परिवहन कार्यालय द्वारा घोषित ब्लेक स्पॉट प्रखण्ड मुख्यालय मोती चौक पर एक मोटरसाइकिल एवं पिकअप गाड़ी संख्या में जबरदस्त टक्कर हो गया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति गम्भीर रूप से घायल हो गए। मिली जानकारी अनुसार सोमवार को दोपहर में राष्ट्रीय उच्च पथ 28 पर पिकअप तेघड़ा की तरफ़ से आ रही थी और बरौनी बाजार की तरफ़ से आ रहे मोटरसाइकिल पर सवार व्यवसायी बरौनी शोकहारा -2 निवासी स्व छोटे लाल पोद्दार के 62 वर्षीय पुत्र सीताराम पोद्दार उर्फ टूना पोद्दार एवं मालती गांव निवासी वीशो झा के पुत्र जो उनके सहयोगी हैं पंकज झा बरौनी की तरफ़ से अंचल कार्यालय में पदस्थापित अंचल निरीक्षक मुरारी प्रसाद सिंह से जमीन संबंधी कार्य को लेकर उनसे मिलने प्रखण्ड मुख्यालय आ रहे थे।

- Sponsored Ads-

सड़क पार करने के दौरान उक्त पिक अप भान ने जबरदस्त ठोकर मार दिया। जिससे मोटरसाइकिल पर सवार दोनों व्यक्ति गम्भीर रूप से जख्मी हो गए। जिसे तत्परता दिखाते हुए स्थानीय लोगों एवं पुलिस ने स्थानीय अस्पताल समुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बरौनी लाया। जहां उपचार के बाद अस्पताल से ही छुट्टी कर दिया गया। वहीं क्षतिग्रस्त दोनों वाहनों को बरौनी थाना पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया। मौके पर एएसआई उमेश प्रसाद यादव सहित अन्य उपस्थित थे।

बरौनी, बेगूसराय से धर्मवीर कुमार 

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article