बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी में लगी भीषण आग, लाखों की संपत्ति राख

DNB Bharat Desk

डीएनबी भारत डेस्क

बिहार की सबसे बड़ी दवा मंडी में सोमवार की देर शाम भीषण आग लग गई। आगलगी में लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजधानी पटना के पीरबहोर थानाक्षेत्र अंतर्गत गोविंद मित्रा रोड स्थित एक दवा की दुकान में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने भीषण रूप ले लिया और बगल के दुकानों को भी अपनी चपेट में ले लिया।

- Sponsored Ads-

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की साथ ही अग्निशमन विभाग को भी सूचना दी। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची अग्निशमन विभाग की टीम ने भारी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article