जीविका द्वारा निर्मित वस्त्र सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्र में पहनेंगे मरीज

DNB Bharat Desk

नालंदा-जीविका दीदी के बने वस्त्र अब सदर अस्पताल और अन्य सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती मरीज पहन रहे है।सदर अस्पताल मरीजों के बीच सिविल सर्जन डॉ जितेंद्र कुमार सिंह भर्ती महिला और पुरुष रोगियों को वस्त्र देकर कार्यक्रम की शुरुआत किया। इसका लाभ ऐसे गरीब और लाचार मरीजों को सबसे ज्यादा होगा जिसका कोई देखने वाला नहीं है ।

- Sponsored Ads-

जीविका द्वारा निर्मित वस्त्र सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्र में पहनेंगे मरीज 2सड़क किनारे सड़क हादसे या फिर अन्य कारणों से लावारिस हालत में मिले लोगों को 112 वाहन या कोई व्यक्ति अस्पताल पहुंचाकर चले जाते हैं इसके बाद भर्ती मरीज के शरीर पर कभी-कभी तो कपड़ा तक नहीं रहता है। ऐसी हालत में यहां से वस्त्र मिलने पर लाभ होगा। डीपीएम श्याम कुमार निर्मल ने बताया कि जीविका दीदी के द्वारा महिला और पुरुषों का वस्त्र बनाकर बीएमएसआईसीएल के माध्यम से दिया गया है ।

जीविका द्वारा निर्मित वस्त्र सदर अस्पताल व स्वास्थ्य केन्द्र में पहनेंगे मरीज 3इमरजेंसी और प्रसव कक्ष में तत्काल इसकी शुरुआत की जाएगी जरूरत पड़ने पर अन्य मरीजों को भी वस्त्र मुहैया कराया जाएगा । सदर अस्पताल में इसके पूर्व जीविका दीदी द्वारा रसोई चलाई जा रही है जिसके माध्यम से भर्ती रोगियों को पौष्टिक भोजन नाश्ता दिया जा रहा है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article