बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ने 140 नये उप स्वास्थ्य केन्द्र का एक साथ किया शुभारंभ, लोगों में हर्ष

DNB Bharat Desk

बेगूसराय सांसद एवं भारत सरकार के वस्त्र मंत्री गिरिराज सिंह जी द्वारा 140 नये स्वास्थ्य उपकेंद्रों का शुभारंभ शीतल रामपुर से एक साथ किया गया। इस अवसर पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, स्वास्थ्य कर्मी एवं भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

- Sponsored Ads-

 सांसद ने कहा कि यह कदम स्वस्थ भारत व बिहार के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक मजबूत पहल है। इन स्वास्थ्य उपकेंद्रों के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक चिकित्सा सुविधाएं सुलभ होंगी, जिससे आम जनजीवन को सीधा लाभ मिलेगा।

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ने 140 नये उप स्वास्थ्य केन्द्र का एक साथ किया शुभारंभ, लोगों में हर्ष 2इसी क्रम में उन्होंने पावन हरिगिरिधाम में सावन मास के प्रारंभ से पूर्व हाई मस्ट लाइट का शिलान्यास किया। उन्होंने मंदिर प्रांगण की चारदीवारी निर्माण और फेस्ट ब्लॉक लगाने की भी घोषणा की, और प्रशासन को तत्काल प्रभाव से इन कार्यों को प्रारंभ करने के निर्देश दिए।

सांसद ने कहा कि हरिगिरिधाम न केवल धार्मिक बल्कि सांस्कृतिक आस्था का भी केंद्र है और यहां बुनियादी सुविधाओं का सशक्तिकरण जरूरी है। सावन के दौरान लाखों श्रद्धालु यहां आते हैं, इसलिए उनकी सुविधा के लिए सभी आवश्यक संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

बेगूसराय सांसद सह केन्द्रीय मंत्री ने 140 नये उप स्वास्थ्य केन्द्र का एक साथ किया शुभारंभ, लोगों में हर्ष 3नगर विधायक कुंदन कुमार ने कहा कि बेगूसराय जिला सतत विकास की ओर अग्रसर है। जनकल्याण के लिए सरकार के द्वारा विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है।

भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजीव वर्मा ने कहा कि यह कार्यक्रम पार्टी की जनसेवा प्रतिबद्धता का प्रतीक है। उन्होंने सांसद के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि गिरिराज जी का कार्य हमेशा “विकास, विश्वास और संवेदना” पर आधारित रहा है।

कार्यक्रम में जिलाधिकारी तुषार सिंगला, DDC प्रवीण कुमार SDM सनी सौरभ ,एसडीपीओ कुंदन कुमार भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील कुमार जिला महामंत्री कुंदन भारती ,जिला मंत्री शुभम कुमार, भाजपा नेता ललन सिंह, सुनील राम, जनप्रतिनिधियों, पंचायत प्रमुखों, भाजपा मंडल अध्यक्षों, चिकित्सा अधिकारियों और सामाजिक संगठनों की सक्रिय भागीदारी रही।

Share This Article