सीसी नहीं मिलने के कारण पैक्सों में धान खरीद कार्य बाधित

DNB Bharat Desk

बेगूसराय जिले के खोदावंदपुर प्रखंड में सीसी नहीं मिलने के कारण पैक्सों में धान की खरीद कार्य बाधित है। मिली जानकारी के अनुसार पहले लॉट की धान खरीद हो चुकी है। खरीदा गया धान गोदाम में रखा हुआ है और उसका उठाव नहीं किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए बाड़ा पैक्स अध्यक्ष पूनम देवी में बताया कि विगत एक माह पूर्व एक लौट का सीसी पैक्स को मिला था।

- Sponsored Ads-

सीसी मिलने के बाद 13 किसानों का पैसा उनके खाता में स्थानांतरित किया गया। शेष बचे तीन लौट का सीसी नही मिलने के कारण किसानों का धान खरीद नही हो पा रहा है।

सीसी नहीं मिलने के कारण पैक्सों में धान खरीद कार्य बाधित 2उन्होंने बताया कि पहला लौट का धान भी गोदाम में ही रखा हुआ है। जिसका अब तक उठाव नही किया गया है। जिसके कारण गोदाम धान के बोरों से भरा हुआ है। प्रतिदिन किसान धान बेचने के पैक्स का चक्कर लगा रहे हैं। पैक्स अध्यक्षा ने बताया कि उन्होंने इस समस्या से विभागीय अधिकारियों का अवगत कराया गया है। लेकिन अबतक इस समस्या का निराकरण नहीं किया गया है।

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article