डीएनबी भारत डेस्क
सरकारें और पदाधिकारी तो आते-जाते रहें हैं।पर वीरपुर पीएचसी, बाजार रोड, वीरपुर पकठौल रोड लगभग 15 वर्षों से अपनी बदहाली के लिए अब तरस रही है। यहां के ग्रामीणों ने बताया कि सरकारें आती जाती रही है। पदाधिकारी भी आते जाते रहें हैं।

हैं कभी कभी यहां के आम जनता के द्वारा उठाए गए आवाज और आवेदनों के आलोक में जनप्रतिनिधियों और पदाधिकारियों ने समस्या समाधान के नाम पर कभी नाला निर्माण, तो कभी नाला सफाई तो कभी रोड की ही उंचाई बढ़ाने से संबंधित आम लोगों से बातचीत करते हुए अस्थल निरीक्षण चुनाव की समय नजदीक आते ही करने लगते हैं।
एक वर्ष पूर्व तत्कालीन जिला पदाधिकारी तुषार सिंगला, विधायक कुंदन कुमार सिंह समेत अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी और जनप्रतिनिधियों ने अस्थल निरीक्षण करते हुए जल निकासी से संबंधित नाला निर्माण से संबंधित योजनाओं को तो पास किया था। बोर्ड भी लगे लेकिन अभी तक नाला निर्माण तो दुर रोड पर जल जमाव नहीं हो इसके लिए एक छिट्टा मिट्टी भी किसी भी प्रसाशनिक पदाधिकारी या जनप्रतिनिधियों के द्वारा नहीं दिया गया है।
अब हम लोगों को वीरपुर में लगने वाली जनसहयोग शिविर से है। ग्रामीणों ने बताया कि रोड पर जल जमाव से कहीं छोटा तो कहीं बरा गढ्ढा हो जाने और एक से डेढ़ फिट तक किचर यूक्त गंदगी रहने से अनजान राही घायल हो रहें हैं।
बेगूसराय वीरपुर संवाददाता गोपल्लव झा की रिपोर्ट