नालंदा जिले में जमीनी विवाद में हुई गोलीबारी का वीडियो सोशल मिडिया पर वायरल

DNB Bharat Desk

रजमा गांव में हुए गोलीबारी मामले में 6 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

डीएनबी भारत डेस्क

नालंदा जिले के अस्थावाँ थाना क्षेत्र के रजमा गांव में जमीनी विवाद को लेकर गांव के 5 बदमाशों ने युवक सुभाष यादव को गोली मार दी थी। जिससे सुबोध यादव गंभीर रुप से जख्मी हो गया था। इसी घटना से जुड़े गोलीबारी का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है।

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि किस तरह से गांव के बदमाश फायरिंग करते हुए नजर आ रहे है। अभी नालंदा जिला में अपराधियों का मनोबल सर चढ़कर बोल रहा है। वही इस संबंध में अस्थावां थाना अध्यक्ष रंजीत कमार ने बताया कि रजमा गांव में हुए गोलीबारी मामले में 6 लोगो के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है। जिसमें अब तक 3 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

- Sponsored Ads-

हालाकि अस्थावा थानाध्यक्ष के द्वारा इस वायरल वीडियो की पुष्टि अभी तक नहीं की गई है। उन्होंने कहा है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।

ऋषिकेश संवाददाता नालंदा

- Sponsored Ads-
- Sponsored Ads-
Share This Article