नालंदा: युवक की गोली मारकर किया हत्या, शव को कुआं में फेका, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम

DNB Bharat Desk

राजगीर थाना क्षेत्र के नईपोखर के पास कुआं में एक युवक का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई।बताया जाता है कि युवक नीरज कुमार की गोली मारकर हत्या करने के बाद उसके शव को अपराधियों ने कुआं में फेक दिया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन आक्रोशित हो गए।

नालंदा: युवक की गोली मारकर किया हत्या, शव को कुआं में फेका, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम 2परिजनों ने एसपी को घटनास्थल पर बुलाने की मांग को लेकर राजगीर गिरियक रोड को करीब चार घंटे तक जाम रखा। परिजनों ने बताया कि नीरज कुमार को घर से बुलाकर अपराधियों ने चार गोली मारकर हत्या कर उसके शव को कुएं में फेंक दिया। घटनास्थल पर से खोखा भी बरामद किया गया। वहीं घटना के पीछे अभी तक कोई भी विवाद स्पष्ट रूप से सामने नहीं आई है।

नालंदा: युवक की गोली मारकर किया हत्या, शव को कुआं में फेका, आक्रोशितों ने किया सड़क जाम 3पुलिस अधीक्षक भारत सोनी घटनास्थल पर पहुंचकर परिजनों को शांत कराया। एसपी द्वारा परिजनों को 24 घंटे का अल्टीमेटम दिया गया है कि 24 घंटे के अंदर अपराधियों को गिरफ्तार की जाएगी। फिलहाल अपराधियों की छापेमारी के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया है जिले के सभी थानाध्यक्षों को इस मामले के उद्वेदन के लिए लगाया गया है।

Share This Article